कूड़े के ढेरों में आग लगाने से प्रदूषित हो रहा वातावरण: गिल

अमृतसर| शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गोल्डन एवेन्यू हेड वाटर वर्क्स रोड क्षेत्र के निवासियों ने नगर निगम अमृतसर से घर-घर जाकर रोजाना कचरा संग्रह (डोर-टू-डोर कलेक्शन) सुनिश्चित करने की मांग की है। भगवान वाल्मीकि तीर्थ धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट नरेश गिल ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर व्यवस्था में सुधार की अपील की। एडवोकेट गिल ने बताया कि वर्तमान में सप्ताह में केवल एक या दो बार ही कचरा उठाने वाली गाड़ी आती है, जिससे लोग घरों में कचरा जमा करने को मजबूर हैं। समय पर गाड़ी न आने के कारण लोग विवश होकर इसे सड़क किनारे फेंक देते हैं और उसमें आग लगा देते हैं जुससे वातावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से नियमित निगरानी और कचरा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *