स्वामी निर्मल चैरिटेबल अस्पताल में मेडिकल कैंप; 300 मरीजों की जांच

भास्कर न्यूज | अमृतसर माल रोड स्थित स्वामी निर्मल चेरिटेबल अस्पताल में शुक्रवार को फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया। स्वामी ज्ञानदेव सिंह जी महाराज की अध्यक्षता में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चले फ्री मेडिकल कैंप में 300 लोगों ने अपनी जांच करवाई। इस कैंप में डॉ. अमरजीत सिंह सचदेवा, विकास बब्बर, अमरजीत सिंह नारंग, नीतिका, अनिल बख्शी, डॉ. सुनील, प्यारा लाल सेठ, ओंकार नाथ शर्मा, सुनील काफी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस कैंप में चमड़ी रोग, जनरल ओपीडी, आंखों, दांतों, स्त्री रोग, हड्डियों के रोगों के माहिर डाक्टरों ने करीब 300 मरीजों की जांच करके उन्हें फ्री दवाइयां बांटी। इसी दौरान मरीजों के लिए चाय काफी का इंतजाम भी किया। गौर है कि निर्मल वेदांत आश्रम में हर साल संत सम्मेलन करवाया जाता है। जबकि जहां के अस्पताल में कम रेट पर लोगों की बीमारी का इलाज करके उन्हें दवाइयां भी दी जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *