अमृतसर| महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कटड़ा जैमल सिंह में भंडारा लगाया गया। प्रधान अशोक सहगल, उपप्रधान पवन सरीन की अध्यक्षता में लगाए भंडारे से पहले बाबा भोलेनाथ की पवित्र ज्योति जलाई गई। इसके बाद पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके महादेव को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। सुबह से लेकर शाम तक चले भंडारे में हरप्रीत सिंह, अमित महाजन, अनुज महाजन, रमन नागपाल, अजय भाटियां अंकुर मेहरा, वंश महाजन, सौरभ चौपड़ा, पंकज आनंद और गौरव समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


