जालंधर | बर्बरीक चौक पर वीरवार शाम प्रवासी युवक ने मोबाइल छीनने की कोशिश का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौक के पास दो युवकों के बीच अचानक कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते छीना-झपटी में बदल गई। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रवासी युवक ने आरोप लगाया कि वह काम से लौट रहा था तभी पीछे से आए युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। वहीं पकड़े गए युवक ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि टक्कर लगने से उसका फोन गिरकर टूट गया था और वह हर्जाने के तौर पर दूसरा फोन पकड़े हुए था, लूट की कोई नीयत नहीं थी। सूचना पर थाना नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंची।


