जालंधर के खिलाड़ियों ने जीएनडीयू को हैंडबॉल में दिलाया पहला स्थान

भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नार्थ जोन हैंडबॉल में जालंधर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। जालंधर के तीन खिलाड़ियों में सहजबीर सिंह, रजत कुमार और हर्षदीप सिंह ने नॉर्थ यूनिवर्सिटी गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने संस्थान बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह खिलाड़ी पिछले 5-6 सालों से कोच कम जिला खेल अधिकारी लवजीत सिंह सराय और लखविंदर सिंह के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रहे है। इन खिलाड़ियों ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का अमृतसर का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। टीम की कमान और कोचिंग अमृतपाल सिंह ने संभाली, जिनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और बेहतर खेल दिखाया। जीएनडीयू की टीम ने अपने प्रदर्शन में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को 3 गोल से हराया, पंजाबी यूनिवर्सिटी पर 4 गोल की बढ़त के साथ जीत दर्ज की, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी को 6 गोल के बड़े अंतर से पराजित किया और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के खिलाफ 4 गोल से शानदार जीत हासिल की। इस शानदार सफलता से जालंधर के खेल जगत में खुशी की लहर है। लवजीत सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर से जालंधर का नाम रोशन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *