भास्कर न्यूज | जालंधर राज्य स्तरीय पांचवी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में राजिंदर रंधावा ने शॉटपुट व जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेते हुए दो गोल्ड मेडल जीते। राजिंदर रंधावा दिशादीप संस्था के दिव्यांग सेल के चेयरमैन है। शहर पहुंचने पर शुक्रवार को लायन एसएम सिंह संस्थापक, विंग की अध्यक्ष बबली, सरबजीत कौर, वैद स्वर्ण दास, हरभजन राम, गुरमीत पॉल तथा राजिंदर सिंह का सम्मान किया। एसएम सिंह ने कहा कि दिव्यांग और अस्वास्थ्य पैदा होना मनुष्य के हाथ में नहीं है लेकिन जीवन में स्वस्थ लोगों के मुकाबले दिव्यांगना होते हुए ऐसी महान उपलब्धि हासिल करता यह सिद्ध करता है कि जीवन की प्रतिस्पर्धा में यह हम से ज़्यादा मेहनती, मज़बूत व सकारात्मक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नेशनल पैरा ओलंपिक में भी पंजाब का प्रतिनिधित्व करने हुए शानदार प्रदर्शन कर मेडल हासिल कर जालंधर का नाम रोशन करेंगे।


