जो इंसान अपनी भाषा नहीं जानता, वह दूसरी भाषा नहीं सीख सकता

भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में मातृ भाषा पर लेक्चरर का आयोजन किया गया। वाइस चांसलर डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल के निर्देशों पर प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह की अगुवाई में आयोजित इस लेक्चर को डॉ. गुरविंदर कौर असिस्टेंट प्रोफेसर, पंजाबी ने ऑर्गनाइज किया। इस मौके पर जोसीडीऐवी कॉलेज दसूहा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरजीत सिंह मुख्य वक्ता थे । अपने लेक्चर के दौरान मुख्य वक्ता ने इंसान की जिंदगी में मात भाषा की महत्ता, उसकी मौजूदा हालत और सम्भावनाओं पर संजीदगी से विचार रखे। उन्होंने कहा कि “जो इंसान अपनी भाषा नहीं जानता, वह कोई दूसरी भाषा नहीं सीख सकता। डॉ. रणबीर सिंह के साथ हरजीत सिंह, गुरविंदर कौर व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *