भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित जेईई मेन 2026 (सेशन-1) के नतीजों में जालंधर के रैंकर्स एकेडमी के छात्रों ने सफलता का परचम लहराया है। एकेडमी के छात्र अनीश चावला ने ओवरऑल 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किए। अनीश ने गणित विषय में भी 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए। पंजाब प्रेस क्लब में एकेडमी ने ये जानकारी दी है। गुजराल नगर स्थित इस संस्थान का संचालन तीन शिक्षकों विपुल अग्रवाल (मैथ्स), विनोद गंगवार (फिजिक्स) और विशन गुप्ता (केमिस्ट्री) द्वारा किया जा रहा है। एकेडमी से उत्कर्ष ने फिजिक्स और केमिस्ट्री में 99.3 (ओवरऑल 98.76) पर्सेंटाइल पाए। इसी तरह नूर चौधरी ने मैथ्स में 99.1 (ओवरऑल 95.62) पर्सेंटाइल प्राप्त किए। एकेडमी से युवराज वे केमिस्ट्री में 97.89 (ओवरऑल 97.84) पर्सेंटाइल लिए। अन्य 2 स्टूडेंट्स क्रमश: इशकीरत सिंह ने मैथ्स में 97.22 (ओवरऑल 97.87) पर्सेंटाइल के साथ तथा मनराज सिंह वे फिजिक्स में 96.3 (ओवरऑल 96.84) पर्सेंटाइल हासिल किए।


