नशा मुक्ति के प्रति निकाली जागरूकता रैली

जालंधर| सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू प्रेम नगर में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। बच्चों ने नशे से बचने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता से जुड़े आकर्षक पोस्टर और स्लोगन लिए हुए नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो तथा स्वस्थ युवा – सशक्त राष्ट्र जैसे संदेशों के माध्यम से जनसाधारण को जागरूक किया। प्रिंसिपल ममता बहल ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक घातक सामाजिक कुरीति है जो युवा शक्ति को पतन की ओर ले जाकर समाज की प्रगति में बाधा उत्पन्न करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *