जालंधर| अगले महीने नगर निगम का बजट पेश होगा। शुक्रवार को मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और नगर निगम के अधिकारियों को इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की हिदायतें दी। इस दौरान नगर निगम के अफसरों से रोड, पानी, रोशनी, सीवर लाइन आदि की योजनाओं के स्टेटस की जानकारी ली है। इस दौरान मेयर विनीत धीर, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह और कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि समेत तमाम अधिकारी शामिल रहे। इस मीटिंग दौरान कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माण, जल आपूर्ति बढ़ाने और सीवरेज प्रणाली को अपग्रेड करने समेत बड़े परियोजनाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों पर सख्ती से निगरानी रखने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता, खासकर सड़क निर्माण और जनता बुनियादी ढांचे के परियोजनाओं में, बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


