जालंधर| वार्ड नंबर 63 के शीतल नगर इलाके में मुख्य ड्रेन, जिसका कुछ समय पहले ही नवनिर्माण करवाया गया था, आज फिर से गंदगी और कचरे के ढेर में तब्दील हो चुकी है । नाला पूरी तरह से प्लास्टिक, मलबे और जंगली घास से भरा हुआ है। इस गंदगी के कारण पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भयंकर बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। अनदेखी के चलते यहां कभी भी बीमारी फैल सकती है। मशीनों से नाले की गहरी सफाई नहीं करवाई गई, तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। -जितेंद्र कुमार घुग्गी, शीतल नगर


