एनएच 44 : चहेड़ू के पास सर्विस लेन बैठी, परागपुर के पास लाइटें भी खराब

जालंधर| नेशनल हाईवे 44 जालंधर का मुख्य रूट है। जालंधर सिटी के लोग फगवाड़ा और फिर लुधियाना तक इस हाईवे का प्रयोग करते हैं। इस हाईवे में कई जगह ट्रैफिक में खतरे भी हैं। परागपुर में एंट्री लेते ही कई जगह पर रोड लाइटें बंद हैं। इसके अलावा चहेड़ू के पास 3 जगह पर रोड बैठी हुई है। रोड के हिस्से टूटकर मिट्टी की ढलान की तरफ गिर गए हैं। रात के समय खराब लाइटों के बीच अंधेरे में हादसा हो सकता है। इस हाईवे पर रोजाना बड़ी गिनती में लोग सफर करते हैं लेकिन रोड सेफ्टी में दिक्कत परेशान पैदा करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *