गीता मदिर सेंट्रल टाउन में विशाल धर्म सम्मेलन 22 को

जालंधर | राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत विशाल धर्म सम्मेलन आगामी रविवार को दोपहर 2:30 बजे स्थानीय श्रीमद् भगवत गीता मं​दिर सेंट्रल टाउन में करवाया जाएगा। पंडित रमन शर्मा, पंडित अयोध्या प्रशाद अशोक सरीन व अंकुर रत्ती ने बताया कि धर्म सम्मेलन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पंजाब प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रवि और पांच परिवर्तन विषय पर राजपाल कौर संबोधित करेगी। इससे पूर्व श्रीमद् भगवत गीता मंदिर सत्संग सभा, श्री अमर मंदिर सत्संग सभा, श्री राम मंदिर स्त्री सत्संग सभा, श्री शिव मंदिर दुर्गा कमेटी, श्री शिव मंदिर शिवाजी पार्क, खन्ना मंदिर सत्संग सभा द्वारा सामूुहिक अमृतवाणी का पाठ व भक्तिमय संकीर्तन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *