जालंधर | अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व डिस्ट्रिक्ट स्लोगन प्यार व जुनून के साथ सेवा के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा प्रोजेक्ट किया। प्रोजेक्ट के तहत मानव सहयोग सोसाइटी की तरफ से चलने वाले प्राइमरी स्कूल काजी मंडी में बच्चों को नाश्ता और स्टेशनरी दी गई। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया कि समर्पण क्लब मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। प्रोजेक्ट में सरिता यूएसए वालों ने सहयोग किया। यहां सुरेंद्र हांडा, जयदेव मल्होत्रा, अशोक कुमार मेहता, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।


