भास्कर न्यूज | जालंधर यूनाइटेड क्वीन वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक प्रेसिडेंट आस्था अबरोल की अध्यक्षता में स्थानीय फूड बाजार में आयोजित की गई। बैठक में आगामी वुमन डे को विशेष रूप से मनाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि सोसाइटी की प्रत्येक सदस्य अपनी प्रेरणा स्रोत किसी महिला को कार्यक्रम में साथ ला सकती है, जिन्हें मंच पर विशेष रूप से सम्मान दिया जाएगा। सदस्यों ने कहा कि इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और महिलाओं के योगदान को उचित पहचान मिलेगी। इस मौके पर सोसाइटी की कैशियर विन्नी शर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। परवीन अबरोल ने सभी क्वींस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सोसाइटी आगे भी समाज सेवा के कार्यों में हिस्सा लेगी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।


