राजनांदगांव| प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल होने पर 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार शाम की है। युवक की पहचान संजीव साहू के रुप में हुई है। जो मूलत: डोंगरगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल शहर के ब्राम्हण पारा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार असफल होने की वजह से डिप्रेशन से गुजरने और इसी के चलते आत्महत्या का कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने बताया कि संजीव ब्राम्हणपारा में किराए के मकान में रहकर लंबे समय से पढ़ाई कर रहा था। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


