पचलंगी | गुढ़ा-ताल, उदयपुरवाटी को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर जहाज गांव में हीरामलजी मंदिर के पास मुख्य सड़क के किनारे पर लगा गंदगी का ढेर लगा है। जिसे खाकर निराश्रित पशु बीमार हो रहे हैं। लोगों द्वारा घरों व गलियों में सफाई करने के बाद कचरे को प्लास्टिक की थैलियां में बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे के हर मोहल्ले में कचरा पात्र रखवाया जाए। जगह -जगह लगे गंदगी के ढ़ेरों से निराश्रित पशुओं के बीमार होने के आशंका तो रहती है लेकिन इससे लोगों में भी बीमारी फैलने की आशंका रहती है।-ग्रामीण, जहाज


