शिलॉन्ग ट्रिप पर पति को दिया जहर, हत्या की कोशिश:इंदौर का वकील बोला- 25 तोला सोना लेकर भागी पत्नी; जिसे भाई बताया वो ही प्रेमी

इंदौर के खुडैल क्षेत्र में रहने वाले एक वकील ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील का दावा है कि पत्नी ने जिस युवक को अपना ‘भाई’ बताकर मिलवाया था, वह दरअसल उसका प्रेमी निकला। दोनों ने मिलकर शिलॉन्ग ट्रिप के दौरान उसे जहर देकर और पहाड़ से धक्का देकर हत्या की कोशिश की। बाद में पत्नी घर से 25 तोला सोना और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित भूपेंद्र के अनुसार, उनकी मुलाकात नीलिमा से एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। उस समय नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताया। परिचय बढ़ने के बाद नवंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद नीलिमा ने शुभम नाम के युवक को अपना भाई बताकर घर में आना-जाना शुरू कराया। खाने में मिलाया जहरीला पदार्थ वकील के मुताबिक, शादी के बाद दोनों शिलॉन्ग घूमने गए। वहां एक दिन पत्नी ने खाने में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि बाद में एक पहाड़ी स्थल पर ले जाकर उन्हें धक्का देने की कोशिश की गई। किसी तरह वह बच गए। इंदौर लौटने पर पत्नी पर हुआ शक इंदौर लौटने के बाद उन्हें पत्नी की गतिविधियों पर शक हुआ। उन्होंने नीलिमा के पहले विवाह से जुड़े तलाक के दस्तावेज निकलवाए। दस्तावेजों में उल्लेख था कि शुभम उसका भाई नहीं बल्कि प्रेमी है और उसका सरनेम गुप्ता है। यह जानकारी सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। हर महीने 20 हजार की मांग, झूठे केस की धमकी भूपेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद नीलिमा हर महीने 20 हजार रुपए देने का दबाव बनाती थी। विरोध करने पर वह झूठे दहेज प्रकरण में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देती थी। वकील के अनुसार, शुभम के घर आने पर वह घंटों कमरे में उसके साथ रहती थी और लगातार व्हाट्सऐप चैटिंग करती थी। पूछने पर विवाद होता था। मानसिक बीमारी के दस्तावेज मिलने का दावा पीड़ित ने यह भी दावा किया कि घर की अलमारी से एक फाइल मिली, जिसमें नीलिमा के मानसिक बीमारी के उपचार से जुड़े दस्तावेज थे। यह जानकारी विवाह से पहले छिपाई गई थी। होली पर गई, फिर नहीं लौटी आरोप है कि 3 मार्च 2025 को शुभम नीलिमा को होली के बहाने उत्तर प्रदेश ले गया। इस दौरान वह घर से जेवर भी साथ ले गई। बाद में पता चला कि उसका तलाक ब्यावरा में हुआ था। पीड़ित का कहना है कि पत्नी करीब 25 तोला सोना और नकदी लेकर गई है। मोबाइल पर उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर खुडैल पुलिस के एसआई सत्येंद्र सिंह सिसोदिया के मुताबिक, नीलिमा निवासी ग्राम मडोरी, जिला जालौन और शुभम सेंगर उर्फ गुप्ता के खिलाफ बीएनएस-2023 की धारा 318(4), 303(2) और 61(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें राजा हत्याकांड- चार्जशीट में पत्नी सोनम मर्डर की आरोपी: प्रेमी राज भी हत्या का आरोपी इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शव मिलने के 97 दिन बाद 6 सितंबर को एसआईटी ने चार्जशीट पेश कर दी। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने शिलॉन्ग कोर्ट में 790 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। इसमें सोनम समेत 8 लोगों के नाम है। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *