धालभूमगढ़ | धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के धातकीबनी गांव में शुक्रवार को दिशोम गुरु के सपने फाउंडेशन द्वारा आयोजित पारंपरिक पुटाव धोती एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम में फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह झामुमो नेता महाबीर मुर्मू शामिल हुए। झामुमो नेता को गांव के महिलाओं तथा पुरुषों ने पारंपरिक नृत्य करते हुए एवं संथाल समाज के रीति रिवाज से पांव धोकर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद बाहा बोंगा के लिए गांव के सभी महिलाओं एवं पुरुषों को पारंपरिक पुटाव साड़ी और धोती प्रदान किया गया। इससे महिलाओं एवं पुरुषों में चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली। महाबीर मुर्मू को महिलाओं एवं सभी ग्रामीणों ने धन्यवाद भी दिया। मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा हमारी संस्कृति बाहा (सरहुल) पर्व का विशेष महत्व है, जो पेड़ों, नई फूल, नए पत्ते और मरांग बुरु, जाहेर आयो, मोड़े को तुरूय को पूजा अर्चना कर गांव के सूख समृद्धि पर केंद्रित हैं। बाहा पर्व मांदर और नागड़ा की थाप पर सामूहिक नृत्य करना, हमारे आदिवासी सामुदायिक जीवन और एकता को दर्शाता है। हमें अपने भाषा, संस्कृति परंपरा को बचा कर रखना होगा। मौके पर गांव के माझी बाबा सनत कुमार मांण्डी, सुबोध मुर्मू सनातन माण्डी दुर्गा माण्डी,रोही दास सोरेन ,राम मुर्मू, सुकमी मांडी, दुर्गा प्रसाद हांसदा, मनोज तांती, सागर आदि उपस्थित थे।


