बारहवीं बोर्ड की पहली परीक्षा में 6523 उपस्थित और 42 अनुपस्थित

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बारहवीं बोर्ड में शुक्रवार को भूगोल और भौतिक शास्त्र विषय से परीक्षा की शुरूआत हुई। कुल दर्ज संख्या 6565 में 6523 उपस्थित और 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन उड़नदस्ता दल ने परीक्षा केन्द्रों में दबिश दी। लेकिन नकल प्रकरण नहीं मिला। उड़नदस्ता दल में सतीश ब्यौहरे, जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया परीक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल जंगलपुर, अर्जुनी, सेजेस डोंगरगांव, बालक उच्चतर माध्यमिक शाला डोंगरगांव, मोहड़ एवं कोकपुर का निरीक्षण किया। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन हुआ। निरीक्षण के समय पीआर झाड़े एपीसी, आदर्श वासनिक, एपीसी एवं मनोज मरकाम मौजूद रहे। नकल प्रकरण निरंक रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *