हसुवा| प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत कसडोल विकासखंड के ग्राम हसुवा में किसानों एवं महिला स्व-सहायता समूहों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कृषि विभाग के प्रशिक्षकों ने किसान सम्मान निधि योजना, एग्री स्टैक, आशा योजना, किसान समृद्धि योजना, प्राकृतिक खेती, रबी फसलों में लगने वाले रोग एवं उनकी रोकथाम, कीट प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।


