सड़क, खाद और 24 घंटे बिजली दी जाए

भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम जिले की गन्ना बेल्ट में किसानों का असंतोष खुलकर सामने आ गया है। सूरजपुरा, सुखाताल, बैहरसरी, बघर्रा समेत करीब 20 गांवों के किसान एक मंच पर आ गए हैं। महादेव नगरी डोंगरिया में शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सड़क, खाद और 24 घंटे बिजली नहीं मिलने पर आंदोलन की रणनीति तय की गई। प्रांत महामंत्री जयचंद वर्मा ने कहा कि किसान की बुनियाद खाद, बीज और पानी है। समय पर खाद नहीं, गुणवत्तापूर्ण बीज की कमी और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलना खेती को घाटे का सौदा बना रहा है। जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले 7 वर्षों से गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं होना किसानों के साथ अन्याय है। संघ ने 100 रुपए प्रति क्विंटल बोनस की मांग को प्रमुख एजेंडा बताया। मांगें नहीं मानी गईं, तो चरणबद्ध आंदोलन करने की बात कही। बैठक में किसानों ने कहा कि कई गांवों की सड़कों की हालत जर्जर है, जिससे गन्ना परिवहन प्रभावित हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *