हतबंध | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से प्रारंभ हो गई। स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम शाला में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। कला संकाय से कुल 57 परीक्षार्थी तथा विज्ञान संकाय से 44 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष के रूप में हायर सेकेंडरी स्कूल कामता के प्राचार्य रेशम लाल गेंडरे तथा सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में व्याख्याता एन.आर. वर्मा को नियुक्त किया गया है। परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं और परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई।


