होली पर रांची, पटना, गोरखपुर और गोंदिया के लिए मिली स्पेशल ट्रेन

होली पर यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए रेल मंत्रालय विशेष होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें रांची, पटना, गोरखपुर, गोंदिया और चर्लपल्ली सहित प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं। यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए इन ट्रेनों में वातानुकूलित कोच, स्लीपर और सामान्य कोच की सुविधा उपलब्ध है। गोंदिया-पटना-गोंदिया ट्रेन (वाया रांची) : ट्रेन संख्या 08861 गोंदिया से 2 मार्च (सोमवार) को प्रस्थान करेगी। इसका मार्ग रायपुर, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, धनबाद, जसीडीह, मोकामा होते अगले दिन पटना पहुंचेगी। पटना-चर्लपल्ली : ट्रेन 03253/ 03254/ 03255 पटना-चर्लपल्ली -पटना होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली होली स्पेशल (वाया-रांची) 9 से 30 मार्च तक हर सोमवार व बुधवार को पटना से प्रस्थान करेगी। रांची- जलालपुर पनवारा (कानपुर) : ट्रेन संख्या 08105 रांची से 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार प्रस्थान करेगी। कुल 5 ट्रिप होंगी। यह ट्रेन रांची से रात 22.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन जलालपुर पनवारा 16 बजे पहुंचेगी। रांची-गोरखपुर-रांची होली स्पेशल ट्रेन : ट्रेन संख्या 08629 रांची से 2 से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार प्रस्थान करेगी। कुल 5 ट्रिप संचालित होंगी। यह ट्रेन रांची से रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गोरखपुर पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *