झुंझुनूं | शेखावाटी यूनिवर्सिटी ने स्नातक व स्नातकोत्तर वार्षिक पद्धति में विद्यार्थियों को राहत दी है। जिनके पिछले वर्षों में पेपर ड्यू रह गए थे। विश्वविद्यालय ने ड्यू पेपर वाले विद्यार्थियों के लिए मुख्य परीक्षा के तहत परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2017 से अब तक बैकलॉग या ड्यू पेपर वाले अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की अधिकारिक वेबसाइट या ई-मित्र, पेमेंट गेटवे के माध्यम से 28 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ एक व दो मार्च तक तथा दोगुना विलंब शुल्क के साथ तीन से पांच मार्च तक अंतिम मौका दिया जाएगा। छात्रों को आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने व आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित कॉलेज में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।


