आर्यपुरी : बाबा भोले को चढ़ाई हल्दी

रांची | आर्यपुरी स्थित पंचदेव शिव मंदिर में शनिवार को बाबा भोले को हल्दी चढ़ाने की रस्म निभाई गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। सबसे पहले शिवलिंग को स्नान कराया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच पूजा के बाद बाबा को हल्दी चढ़ाई गई। इस दौरान महिलाओं ने भजन व विवाह गीत भी गाए। इस अवसर मंदिर के मुख्य पुजारी नंद किशोर पाठक के अलावा भक्तों में अशोक बजाज, गणेश जायसवाल, दिलीप अग्रवाल, संजय कुमार, समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *