बोलेरो-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौत:राजस्थान से मध्य प्रदेश की तरफ जा रहे थे; इनमें से 3 मंदसौर के

झालावाड़ में बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार चारों लोग राजस्थान से मध्य प्रदेश जा रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को चौमहला अस्पताल में मॉर्च्युरी में रखवाया। बैग में मिले आधार कार्ड से 3 व्यक्तियों की पहचान हुई है, जो मंदसौर (MP) के रहने वाले थे। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण एक अन्य मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे गंगधार थाना क्षेत्र में हुआ। पहले देखिए हादसे की 3 फोटो… एक ही बाइक पर बैठे थे 4 लोग
डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया- डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बाइक डग से गंगधार की तरफ आ रही थी, जबकि बोलेरो गंगधार से डग की तरफ जा रही थी। इसी दौरान करनपुरा गांव के पास दोनों गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाले चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। बैग से 3 आधार कार्ड मिले, मध्यप्रदेश के निवासी
डीएसपी ने बताया- मृतकों के बैग से 3 आधार कार्ड मिले हैं। इनकी पहचान मंदसौर निवासी राजपाल पुत्र परबत सिंह निवासी झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ, जवाहरलाल पुत्र रामचंद्र निवासी झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ और नरेश पुत्र कालूलाल निवासी उदयपुर गांव के रूप में हुई है। परिजन को दी हादसे की जानकारी
हेमंत गौतम ने बताया- थाना अधिकारी अमरनाथ योगी ने आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजन से संपर्क किया और हादसे की जानकारी दी। मृतकों के परिजन के चौमहला पहुंचने के बाद ही उनकी अधिकृत पहचान हो पाएगी। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। ————– यह खबर भी पढ़िए… सरकारी टीचर पति-पत्नी और भाभी की मौत, 14 बच्चे अनाथ:ससुराल में शादी से लौट रहे थे घर, ट्रॉले में घुसी तेज रफ्तार बाइक डूंगरपुर में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी और भाभी की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक बाइक पर बैठकर शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रॉले ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक ट्रॉले में घुस गई। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *