कवर्धा| स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता व सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 5000 पद पर भर्ती का विज्ञापन किया जाएगा। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिए छग व्यापमं को अधिकृत किया है। विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने प्रक्रिया को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापमं को उपलब्ध करा दिया है।


