गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को किया गया रद्द

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन की लाइन संख्या 6 प्लेटफॉर्म 4 में वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने स्वीकृति प्रदान की है। मौजूदा संरचना को हटाकर नई ट्रैक प्रणाली स्थापित की जाएगी। ट्रैक फिटिंग, पॉइंट्स समायोजन और अन्य काम होंगे। इस कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। कई ट्रेनें बदले रूट से और नियंत्रित होकर चलेगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। यह कार्य 3 मई से 22 मई तक 20 दिन चलेगा। इस अवधि में लाइन संख्या 6 डाउन मेन लाइन अस्थायी रूप से निलंबित रहेगी। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 3 से 22 मई, 18110 इतवारी-टाटा एक्सप्रेस 5 से 24 मई तक कैंसिल रहेगी। 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया 3 से 22 मई, 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ पैसेंजर 3 से 22 मई तक कैंसिल रहेगी। 58205 रायपुर-इतवारी पैसेंजर 3 से 22 मई, 58206 इतवारी-रायपुर पैसेंजर 4 से 23 मई तक कैंसिल रहेगी इससे यात्री परेशान होंगे। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में 11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 11, 13, 16, 18 मई को परिवर्तित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-छिंदवा ड़ा मार्ग से चलेगी। दूसरी दिशा में यही गाड़ी 3, 5, 7, 10, 14, 17, 19 मई को इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इन ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा: गाड़ी संख्या 15231- 15232 बरौनी-गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस दुर्ग में समाप्त होगी। 12105-12106 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस अजनी में समाप्त होगी। 51707-51708 गोंदिया-जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर बिरसोला में समाप्त होगी। गोंदिया से बालाघाट जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसके अलावा 11 मेमू लोकल ट्रेनें बिरसोला में समाप्त होगी। इन सभी ट्रेनों को 3 से 22 मई वहीं कुछ ट्रेनों को 23 तक गोंदिया एवं संबंधित खंड के बीच कैंसिल रखा जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान सभी ट्रेनों की गति कम रहेगी: वर्तमान में लाइन संख्या 6 पर माल गाड़ियों की अधिकतम गति 10 किमी प्रति घंटे और यात्री ट्रेनों की अधिकतम गति 15 किमी प्रति घंटे रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *