दिवाड़ा में मीणा समाज सेवा संस्थान की बैठक 22 को, कार्यकारिणी गठित होगी

सवाई माधोपुर|ग्राम दिवाड़ा बालाजी यज्ञशाला पर 22 फरवरी, रविवार दोपहर 2 बजे मीणा समाज सेवा संस्थान की बैठक होगी। संयोजक आसाराम मीणा ने बताया कि इस बैठक में लखन लाल चुनाव अधिकारी व सहयोग के लिए पांच सदस्य उपस्थित रहेंगे। संस्थान अध्यक्ष बाबू लाल मीणा ने बताया कि आमसभा में उपखण्ड शाखा मलारना डूंगर की कार्यकारिणी का गठन होगा। इसमें खिरनी,भाड़ौती, गंभीरा, मलारना चौड़, मानोली, बिच्छी दोना क्षेत्र से समाज बंधु भाग लेंगे। पिछली बैठक लखन लाल मीणा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें आसाराम मीणा भूखा को संयोजक व हरिमोहन मीणा बिच्छी दोना को सह संयोजक बनाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *