जिले में 1 लाख 46 हजार 996 ने वार्षिक भौतिक सत्यापन कराया

कासं | सवाई माधोपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जिले में कुल 1 लाख 70 हजार 98 पेंशनधारियों में से अब तक 1 लाख 46 हजार 996 (86.42 प्रतिशत) पेंशनर्स ने ही वार्षिक भौतिक सत्यापन कराया है। शेष पेंशनधारियों से शीघ्र सत्यापन कराने की अपील की गई है। उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि निर्धारित समयावधि में वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में संबंधित पेंशनधारी की पेंशन स्वतः बंद हो सकती है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पेंशनधारी अपना सत्यापन ई-मित्र कियोस्क राजीव गांधी सेवा केंद्र अथवा ई-मित्र प्लस पर बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिंट) के माध्यम से करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित विकास अधिकारी या उपखंड अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर ओटीपी आधारित सत्यापन भी कराया जा सकता है। वहीं घर बैठे फेस रिकग्निशन आधारित मोबाइल ऐप के माध्यम से भी निशुल्क ऑनलाइन सत्यापन की सुविधा उपलब्ध है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनाधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से ही पेंशन पोर्टल पर संबंधित कार्य संभव होगा। जिन पेंशनधारियों के जनाधार में मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है या बदल गया है। वे पहले जनाधार में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। जिला प्रशासन ने सभी पेंशनधारियों से समय रहते सत्यापन कराकर पेंशन की निरंतरता सुनिश्चित करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *