भामाशाह के सहयोग से किशनगढ़ छाहरा विद्यालय को मिलेगा फर्नीचर, 31 हजार रुपए की राशि का चेक

कासं | सवाईमाधोपुर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनगढ़ छाहरा के भौतिक विकास के लिए कारोली घाटा निवासी भामाशाह रामचरण चौधरी द्वारा 31 हजार रुपए की राशि विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की। सहयोग राशि का चेक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबाबू गुर्जर द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने के लिए एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया। एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सवाई माधोपुर जिले में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” ग्रामीण समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता, उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी को सशक्त रूप से बढ़ावा दे रही है। कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि 31 हजार रुपए के जनसहयोग पर राज्य सरकार से लगभग 46 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल 77 हजार रुपए उपलब्ध होंगे, जिससे विद्यालय में कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर क्रय करने सहित अन्य आवश्यक विकास कार्य संपादित किए जाएंगे। इस अवसर पर समग्र शिक्षा एपीसी राकेश कुमार मीणा, सहायक लेखाधिकारी पुखराज गौड़ तथा प्रधानाचार्य किरोड़ी लाल मीणा आदि उपस्थित रहे। सवाईमाधोपुर। विद्यालय विकास के लिए एडीपीसी को राशि का चेक देते प्रधानाचार्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *