ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे से बाबा रामदेव मंदिर मेला मैदान खानपुर में होगी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गुर्जर, अध्यक्षता विधायक सुरेश गुर्जर, विशिष्ट अतिथियों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालचंद मीणा, एस.सी. विभाग जिला प्रभारी दिनेश खटीक, अनुसूचित जाति विभाग संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण भूमलिया, हेमंत बैरवा मौजूद रहेंगे। बैठक में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला परिषद एवं जनपद सदस्यों, सरपंच-पंचों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों-सेवादल, महिला, अल्पसंख्यक, ओबीसी, एसटी, एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है। आयोजकों ने कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।


