जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में सलून पर हमला:पुरानी रंजिश के चलते गुंडों ने जमकर की तोड़फोड़ और शीशे तोड़कर फैलाई इलाके में दहशत।

जालंधर के वेस्ट हल्के में आने वाले बस्ती दानिशमंदा रोड पर देर रात भारी हंगामा हुआ। पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक सलून पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस हमले में सलून के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात बस्ती दानिशमंदा रोड पर स्थित ‘फिंगर यूनिसेक्स सलून’ में घटी। बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित पक्ष के बीच कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हथियारों के साथ सलून पर धावा बोल दिया। सलून को बनाया निशाना
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल तस्वीरों के मुताबिक, हमलावरों ने सलून के बाहर और अंदर लगे महंगे शीशों को पूरी तरह तोड़ दिया है। हमले के दौरान वहां मौजूद लड़कियां और स्टाफ बुरी तरह घबरा गए और रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावरों ने किसी को जान से मारने की नीयत से यह हमला किया था। हमलावर भी उसी इलाके के निवासी
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हमला करने वाले युवक भी बस्ती दानिशमंदा इलाके के ही रहने वाले हैं। सलून के मालिक और वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने देखते ही देखते पूरे सलून को तहस-नहस कर दिया। पुलिस जांच और आगामी कार्रवाई
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *