मनेंद्रगढ़ | प्रधानमंत्री उज्ज्वला 3.0 योजना के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ में गैस एजेंसी परिसर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में 11 पात्र महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन और संबंधित सामग्री प्रदान की गई। युवा पार्षद स्वप्निल सिन्हा के सहयोग से आमाखेरवा, बदन सिंह मोहल्ला, टीवी टॉवर रोड और केंवट मोहल्ला की हितग्राही महिलाओं को योजना का लाभ दिलाया गया। कार्यक्रम में पार्षद स्वप्निल सिन्हा की उपस्थिति में महिलाओं को विधिवत गैस सिलेंडर और चूल्हा सौंपा गया। महिलाओं ने गैस कनेक्शन पाकर खुशी जताई और पार्षद का आभार व्यक्त किया। स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वार्ड में चिन्हित पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से उज्ज्वला योजना से जोड़ा जा रहा है, ताकि किसी भी परिवार की रसोई धुएं से प्रभावित न हो। गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को लकड़ी और कोयले के चूल्हे से होने वाली धुएं की समस्या से राहत मिलेगी, स्वास्थ्य बेहतर होगा और समय की बचत के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में भोजन तैयार किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा, शीतला बाई साहू, अनुराधा सिंह, पुनीता साहू, पार्वती जायसवाल, शिवांगी देवी, किरण यादव, गीता चौहान, ममता चौबे, संजू सिंह, किरण द्विवेदी, अनूप कुमारी, रेनू सेन, छाया अग्रवाल, बिसनिया, माया सिंह, शशि सिंह, कलश, किरण नाई उपस्थित रहे।


