सवाईमाधोपुर| निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरनावदा खंडार में साइकिल वितरण किया गया। प्रभारी बाबूलाल बैरवा ने बताया कि कक्षा 9वीं की 13 बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य उमेश वर्मा, गोरधन मीणा उपप्रधानाचार्य राधा रमण, रामकन्या, वरिष्ठ अध्यापक नरेश कुमार मीणा, गोपाल लाल, अध्यापक हरिप्रसाद बैरवा, चेतराम बैरवा, मनमोहन, रेवती रमण पंचायत सहायक व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


