रेस्ट हाउस से रेल्वे कॉलोनी इलाके में सीसीटीवी लगवाने की मांग, पत्र भेजा

सवाई माधोपुर|सवाई माधोपुर जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर रेल्वे गेस्ट हाउस से रेलवे कॉलोनी कुंतलपुरा की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य संघ की प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा कुस्तला मंडल अध्यक्ष नारंगी मीना ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है।पत्र में उल्लेख किया है कि कोटा मंडल जबलपुर जोन के सवाई माधोपुर जंक्शन पर रणथंभौर टाइगर रिजर्व के अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म संख्या 4 पर बडी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। यहां से नेशनल पार्क व होटलों में पर्यटकों का आना-जाना सुगम रहता है। ऐसे में यहां रेल्वे रेस्ट हाउस से लेकर कुंतलपुरा मालियान की तरफ क्वार्टरों तक सीसीटीवी लगवाना जरूरी है। ताकि पर्यटकों की सुरक्षा व क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *