जशपुरनगर | खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 25 मार्च से स्थानीय रणजीता स्टेडियम में प्रतिष्ठित ‘स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव मेमोरियल ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर की दिग्गज टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट के सेक्रेटरी ने बताया कि अब तक कई ख्याति प्राप्त टीमों ने भागीदारी सुनिश्चित कर ली है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर सभी व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। मैदान पर दक्षिण भारत से एजी केरला, चेन्नई कस्टम और एमईजी बैंगलोर; पश्चिम भारत से यूनियन बैंक मुंबई, महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट और रब्बानी क्लब कामठी; उत्तर व पूर्वी भारत से वेस्ट बंगाल इनकम टैक्स, गढ़वाल यूनाइटेड और एफसी सुंदरगढ़ उतरेंगी।


