दैनिक भास्कर और डिस्ट्रिक्ट क्लब की ओर से पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित बाड़सा रिसोर्ट में 25 फरवरी की शाम को कवि सम्मेलन होगा। 25 फरवरी की शाम 7 बजे से कवि सम्मेलन शुरू होगा, जिसमें फेमस कवि अरुण जैमिनी दिल्ली, बलवंत बल्लू ऋषभदेव, लोकेश महाकाली नाथद्वारा, सिद्धार्थ देवल उदयपुर, शंकर शिखर, सुनील व्यास मुंबई, मोनिका हठीला भुज गुजरात, आदित्य जैन कोटा जैसे कविता पाठ कर शहरवासियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। प्रोग्राम में वेन्यू पार्टनर बाड़सा रिसोर्ट व होटल व सहयोगी बीसीएम ग्रुप, लोढ़ा हॉस्पिटल, एमडी प्रॉपर्टीज, पाली अरबन बैंक, मोक्स ऑयल, झाला ग्रीन, सरोज पेट्रोल पम्प, राहुल पेट्रोनेट, मनोहर पुस्तक भंडार, जय भैरूनाथ टेंट, श्री नागणेचया लाइट, साउंड व उगम ईंट है। डिस्ट्रिक्ट क्लब सेक्रेटरी पुनीत मूथा ने बताया- लंबे समय बाद पाली शहर में ऐसा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध कवि आ रहे हैं। बाड़सा रिसोर्ट व होटल के संचालक मंगलाराम बाड़सा ने बताया कि योगेश-भरत बाड़सा व गोरधन प्रजापत, उगमराज सांड आदि तैयारियों में लगे हैं।


