लुधियाना के चंद्र नगर इलाके में उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो शातिर चोरों को मोहल्ला निवासियों ने रंगे हाथों दबोच लिया। गुस्से में आए लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए चोरों की जमकर छित्तर परेड की। इस दौरान एक सरदार जी ने तो डंडों से चोरों पर हमला बोल दिया जिसका वीडियो भी सामने आया है। प्रवासी मजदूर का फोन छीनकर भाग रहे थे आरोपी मिली जानकारी के अनुसार दोनों चोर एक्टिवा पर सवार होकर आए थे और चीटी कोठी के पास एक प्रवासी मजदूर का मोबाइल छीनकर भागने की फिराक में थे। तभी एक राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी एक्टिवा उनकी एक्टिवा में दे मारी जिससे दोनों चोर सड़क पर गिर पड़े। शोर मचते ही मोहल्ला निवासी इकट्ठा हो गए और दोनों को घेरे में ले लिया। वीडियो में क्या दिखा वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों चोर जमीन पर हाथ जोड़कर बैठे हैं पीछे से लोग चिल्ला रहे हैं कि इन्होंने प्रवासी भाई का फोन चोरी किया है। इसी बीच भीड़ में से एक व्यक्ति (सरदार जी) डंडा लेकर आता है और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर देता है। चोर बार-बार कह रहे थे छोड़ दो आगे से ऐसा नहीं करेंगे लेकिन गुस्से में आए लोग उन्हें गालियां देते हुए पीटते रहे। पुलिस की मौजूदगी में हुई धुनाई हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद था लेकिन भीड़ का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पुलिस के सामने ही उन्हें पीटा गया। काफी देर चले ड्रामे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। इलाके के लोगों का कहना है कि क्षेत्र में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं जिससे जनता में काफी रोष है।


