पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर रायपुर में चला मंथन:10 जिलों के सैनिक कल्याण अधिकारियों ने दिया प्रेजेंटेशन, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पिंगुआ भी हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों पर मंथन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड की ओर से 19 और 20 फरवरी 2026 को रायपुर स्थित आरएसबी कॉम्प्लेक्स में जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों का दो दिवसीय कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कॉन्क्लेव के पहले दिन 19 फरवरी को हुए सत्र की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा (सेवानिवृत्त) ने की। इस दौरान प्रदेश के सभी 10 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, जशपुर, अंबिकापुर, बैकुंठपुर, जगदलपुर और कांकेर सम्मेलन में शामिल हुए। लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा वहीं 20 फरवरी को होने पूर्व सैनिकों से जुड़े अलग-अलग संगठनों और विभागों के साथ संवाद किया जाएगा। इस दौरान COSA, NCC, ECHS, CSD, स्टेशन मुख्यालय और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर पूर्व सैनिकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं और कल्याण से जुड़े मुद्दों बात हुई है। गतिविधियों की समीक्षा और आपसी समन्वय पर जोर इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हर जिले में चल रही सैनिक कल्याण गतिविधियों, स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करना है। पूर्व सैनिकों को मिलेगा लाभ छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहा यह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कॉन्क्लेव राज्य के पूर्व सैनिक समुदाय के लिए अहम माना जा रहा है। बोर्ड का मानना है कि इस पहल से पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। ये रहे मौजूद दूसरे दिन मनोज कुमार पिंगुआ, आईएएस, अपर मुख्य सचिव (गृह), छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, वीएसएम (सेवानिवृत्त), निदेशक, आरएसबी छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर टी.एस. बावा, एसएम, कमांडर, सीओएसए, ब्रिगेडियर डी.के. पात्रा और मुख्यालय के अधिकारी सहित छत्तीसगढ़ के 10 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी (DSWO) मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *