जशपुरनगर | शासकीय विजय भूषण सिंह कन्या महाविद्यालय, जशपुर की एनएसएस इकाई ने ग्राम बरटोली में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को “नशा मुक्त भारत” के अभियान से जोड़कर समाज में जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम अधिकारी ने एनएसएस के उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी और छात्रों को निस्वार्थ सेवा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित किया।


