अजमेर में फैक्ट्री पर छापा, 7600 किलो सॉस सीज:जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक, बाजार में भेजा जा चुका अनसेफ माल भी वापस मंगवाया

अजमेर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सॉस फैक्ट्री पर छापा मारा। विभाग की टीम ने करीब 7600 किलो सॉस सीज किया है। साथ ही बाजार में सप्लाई के लिए भेजा जा चुका अनसेफ सॉस भी वापस मंगवाने की हिदायत दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा और राजेश कुमार त्रिपाठी ने टीम सहित पालरा इंडस्ट्रियल एरिया में मैसर्स डी. के. एस. फूड्स का निरीक्षण कर वहां मिले स्नेक सॉस (एपिक ब्रांड) के दो नमूने लिए। जबकि शेष रहे 7600 किलो ग्राम सॉस को जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगा दी। पूर्व में जयपुर में इसी ब्रांड की स्नेक सॉस का नमूना अनसेफ पाया गया था। लेकिन यहां उक्त बैच की सामग्री स्टॉक में नहीं मिली। साथ ही निर्माता को बाजार से संबंधित बैच की समस्त सामग्री होलसेलर रिटेलर से तुरन्त मंगवाने के निर्देश दिए गए। मौके पर फूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट और पेस्ट कंट्रोल आदि अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, जिसका धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *