झारखंड बजट सत्र का आज चौथा दिन:प्रश्न काल और अनुपूरक बजट पर होगा वाद-विवाद, सबसे ज्यादा फंड महिला बाल विकास विभाग को

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का शनिवार को चौथा दिन है। आज प्रथम पाली में प्रश्न काल एवं द्वितीय पाली में अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा। विस सत्र को देखते हुए कार्मिक विभाग ने शनिवार को बंद रहने वाले सचिवालय एवं संलग्न कार्यालयों को भी खोलने का आदेश दिया है। 6450 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट पेश
इससे पूर्व शुक्रवार को विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें कुल 6450 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शनिवार को इस पर चर्चा होगी, जिसके बाद इसे पारित कराया जाएगा। सबसे अधिक 779 करोड़ रुपए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को दिए गए हैं। इसी राशि से मंईयां सम्मान योजना का भुगतान होगा। सरकार का कहना है कि अनुपूरक बजट से विकास योजनाओं को गति मिलेगी और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
सभी डबल इंजन सरकारें धराशायी हो जाएंगी: हेमंत
झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दिन बहुत दूर नहीं जब सभी डबल इंजन की सरकारें धराशायी हो जाएंगी। राज्यपाल संतोष गंगवार के अभिभाषण पर सरकार का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने डबल इंजन सरकार का हाल देख लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा-भाजपा ने बबूल के पेड़ लगाए हैं, इसलिए उन्हें बबूल ही मिलेगा। झामुमो ने आम के पौधे लगाए हैं, इसलिए हमें चारों ओर से उपलब्धियां मिल रही हैं। राज्यपाल के अभिभाषण में जो तथ्य रखे गए हैं, वे केवल कागज पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिख रहे हैं और जनता सब देख रही है। उन्होंने दावा किया कि पहले झारखंड दूसरे राज्यों की योजनाओं को अपनाता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। अब हमारी योजनाओं की दूसरे राज्य नकल कर रहे हैं। देश के अंदर नया देश बनाने की हो रही कोशिश
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि देश के भीतर एक नया देश बनाने की कोशिश हो रही है भाजपा के विरोध में आवाज उठाने वालों को देशद्रोही कहा जाता है। अमेरिका में भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध होता है, पर वहां देशद्रोह नहीं कहा जाता। झारखंड विधानसभा में विपक्ष की बात संयम से सुनी जाती है, पर लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने से रोका जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *