एक दिन बाद फिर चली ठंडी हवा:सुबह चली ठंडी हवा, न्यूनतम तापमान गिरा, अधिकतम तापमान में भी गिरावट के आसार

टोंक जिले में एक दिन बाद रविवार को फिर मौसम पलट गया। सुबह से ठंडी हवा चल रही है। इसके चलते फिर से मौसम में ठंडक बढ़ गई। बदल गया हैं । गुरुवार रात से ही ठंडी हवा चल रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान बह दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।।ऐसे में लोगों ने एक बार फिर उनी कपड़े ज्यादा पहने है। इस ठंडे मौसम के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी उपर नीचे हो रहा है। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार है। अधिकतम तापमान शनिवार के मुकाबले रविवार को एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. है। जबकि इससे पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। ज्ञात रहे कि जिले में इस साल सर्दी के मौसम में आए दिन मौसम बदल रहा है । कभी सर्दी का अहसास ज्यादा होता हाई तो कभी गर्मी जैसा मौसम बन जाता है । नवंबर 2024 से सर्दी का मौसम बना हुआ है। इसमें करीब एक माह पहले 15-20 दिन तक कभी कम तो कभी घना कोहरा भी छाया था। एक पखवाड़े पहले कई जगह बारिश हुई थी। इससे तापमान काफी गिर गया था। न्यूनतम तापमान एक डिजिट तक पहुंच गया। फिर धीरे-धीरे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का असर रहने लगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था। लेकिन कुछ दिन पहले कई जगह बादल छाये और कुछ जगह बारिश भी हुई। बुधवार सुबह से ही बादल छाये रहे। सर्द हवा चली हैं। इसके चलते तापमान भी एक ही दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। लेकिन आज एक दिन बाद ही शुक्रवार को मौसम बदल गया और ठंडी हवा चली। इससे मौसम में गलन बनी हुई है। शनिवार को धूप में तेजी रही। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार देर रात से ही मौसम बदलाव हुआ। रविवार सुबह से ही गलन बढ़ गई। इससे बाइक समेत दुपहिया वाहन चालकों को उनी कपड़े पहनने पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *