भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को लेकर भीलवाड़ा पुलिस अलर्ट मोड पर है।एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर भीलवाड़ा में सीओ सिटी मनीष बडगूजर और सीओ सदर श्याम सुंदर बिश्नोई के नेतृत्व में भीलवाड़ा पुलिस द्नए रूट मार्च निकाला। यह रूट मार्च भीलवाड़ा शहर के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजार , संवेदनशील इलाके सहित मुख्य मार्ग से होकर निकला । इस दौरान पुलिस ने आम जनता को सौहार्दपूर्वक त्यौहार मनाने के लिए संदेश दिया हैं। इस दौरान पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही भी की है वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी सार्वजनिक जगह पर आपराधिक प्रवर्ति या फिर असामाजिक तत्व दिखाई देता है तो पुलिस को तुरंत सूचना दें। सीओ सिटी मनीष बडगूजर ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर भीलवाड़ा शहर में रूट मार्च निकाला गया है।रूट मार्च सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ है जो शहर के मुख्य मार्ग और संवेदनशील इलाकों के साथ मुख्य बाजार से होकर निकला है। इस दौरान हमने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की है।मेरी आम जनता से अपील है कि आगामी त्यौहार को सौहार्द पूर्वक मनाए। मेरी आम जनता से अपील है कि यदि किसी चाय की थड़ी , ठेलों या फिर सार्वजनिक जगह पर आपको कोई ऐसा असामाजिक तत्व या अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे इस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई को अंजाम देगी। रूट मार्च में सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर, कोतवाली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरूका और भीमगंज थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह सहित पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा।


