बांसवाडा में 4 जिलों के किसानों ने सीखी आधुनिक खेती:बताएं आय बढ़ाने के तरीके, औषधीय फसलों की खेती को मिला बढ़ावा

बांसवाडा में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषक सेमिनार आयोजित हुआ। चार जिलों के 100 किसानों को आधुनिक खेती और अनुदान जानकारी दी गई। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के सभागार में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर और जिला उद्यान विकास समिति के अध्यक्ष ने की। बांसवाडा, डूंगरपुर, उदयपुर और प्रतापगढ़ के प्रगतिशील किसानों को आय बढ़ाने के नए तरीके बताए गए। ​विशेषज्ञों ने दिए टिप्स: आम के बगीचे से लेकर मशरूम तक की जानकारी ​सरकारी योजनाओं में 50 प्रतिशत अनुदान सेमिनार में उद्यान विभाग की योजनाओं पर भी जानकारी दी गई। अनुसूचित क्षेत्र के किसानों को फार्मगेट पैक हाउस, कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट और सोलर डायर जैसी योजनाओं में 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान बताया गया। औषधीय फसलों जैसे अश्वगंधा, चियासीड, कालमेघ और सफेद मूसली की खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। लघु उद्योगों के लिए वित्तीय जानकारी चार्टर्ड एकाउंटेंट कोपुल पडियार ने प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत कृषि आधारित लघु उद्योग शुरू करने और मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। उद्यान विभाग के उपनिदेशक दलसिंह गरासिया ने बताया कि यह सेमिनार किसानों के लिए उपयोगी रहा। विशेषज्ञों की तकनीक अपनाकर किसान अपनी उपज की गुणवत्ता और मुनाफा बढ़ा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *