17 ग्राम स्मैक सहित नाबालिग को पकड़ा:पैसों का लालच देकर सप्लाई करा रहा था तस्कर, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने एक किशोर को मादक पदार्थ स्मैक के साथ डिटेन किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 17 ग्राम 33 मिलीग्राम स्मैक भी बरामद की। तस्कर नाबालिग से स्मैक की सप्लाई करवा रहा था। मामले की जांच क्लॉक टावर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी गई है। मादक पदार्थ तस्करी, सप्लाई व मादक पदार्थ का सेवन करने वालों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तारागढ़ रोड पर क्रेशर के निकट नाकाबंदी लगाकर संदिग्ध लोगों को चैक किया जा रहा था। उस दौरान एक नाबालिग लड़का वहां से गुजर रहा था। पुलिस को देखकर वह कुछ असहज हो गया। जिस पर संदेह होने से उसे रोक कर नाम पता पूछा गया। इस दौरान उसके चेहरे पर घबराहट दिखाई देने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद हो गई। जिसका वजन 17 ग्राम 33 मिलीग्राम है। पुलिस ने किशोर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व 78 जे. जे. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थ तस्कर ने किशोर को रुपयों का लालच देकर स्मैक सप्लाई करने के लिए दी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले में गहनता से तफ्तीश करने में जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *