REET-EXAM की एसओपी जारी, हर रुम में सीसीटीवी से निगरानी:चुनाव की तर्ज पर एरिया-जोनल अधिकारी एडीएम बोले- कोताही नहीं की जाएगी बर्दास्त

रीट एग्जाम 2024 के लिए जिला प्रशासन ने एसओपी जारी कर दी है। पालना नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसको लेकर महावीर टाउन हॉल अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग दी गई है। एडीएम और रीट नोडल अधिकारी राजेंद्र सिंह चांदावत ने कहा कि एसओपी की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एडीएम चांदावत ने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए एसओपी जारी की गई है। संबंधित कार्मिक इसकी गहनता से अध्ययन करने के साथ परीक्षा के दौरान इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने बताया कि रीट परीक्षा में वीक्षकों की ड्यूटी केन्द्राधीक्षकों और केन्द्र पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में लॉटरी पद्धति से लगाई जाएगी। चार परीक्षा कक्षों पर एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा। इस दौरान जोनल अधिकारी, एरिया अधिकारी, फ्लाईंग कम ओएमआर कॉर्डिनेटर, पेपर कॉर्डिनेटर, केंद्र पर्यवेक्षक, केंद्र अधीक्षक, अतिरिक्त केंद्र अधीक्षक अधिकारियों को रीट परीक्षा आयोजित करवाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चार एग्जाम सेंटर पर सुपरवाइजर, हर सेंटर पर फील्ड सुपरवाइजर प्रशिक्षण के दौरान एडीएम जिला कलक्टर एवं रीट नोडल अधिकारी राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि रीट परीक्षा में प्रत्येक चार परीक्षा कक्षों पर एक सुपरवाइजर एवं प्रत्येक केन्द्र पर एक फील्ड सुपरवाइजर को भी नियुक्त किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, उपखंड अधिकारी बाड़मेर, शिव, धोरीमन्ना, सेड़वा, रामसर, गुड़ामालानी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कृष्णसिंह महेचा, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़ समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। एग्जाम सेंटर सुपरिटेंडेंट लेंगे एग्जाम से पहले मीटिंग जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक भगवान बारूपाल ने कहा कि केन्द्राधीक्षक परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र पर वीक्षकों एवं परीक्षा से जुड़े समस्त कार्मिकों की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र पुस्तिका की प्रति साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी केवल ओएमआर शीट की कार्बन प्रति साथ ले जा सकते हैं। दो दिन में तीन पारियों में होंगे एग्जाम उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थी को प्रवेश-पत्र, फोटो एवं हस्ताक्षर के मिलान के पश्चात ही प्रवेश दिया जाएगा। अनुचित साधनों के प्रयोग पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के अनुसार कार्यवाही की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि इस बार रीट परीक्षा तीन पारियों में होगी। पहले दिन 27 फरवरी को दो पारियों में होगी। प्रथम पारी में लेवल 1 की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एवं दूसरी पारी में लेवल-2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से सायं साढ़े 5 बजे तक होगी। लेवल-2 की परीक्षा दूसरे दिन 28 फरवरी को भी सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। इसे तीसरी पारी नाम दिया गया है। इधर, रीट परीक्षा के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। रीट एग्जाम में हर रूम में सीसीटीवी, चुनाव की तर्ज पर लगाए अधिकारी रिट परीक्षा के दौरान प्रत्येक रूम में सीसीटीवी लगाए जाएगे। इसके अलावा मोबाइल वर्जित रहेगा एवं आई कार्ड के बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इस बार चुनाव कार्य की तरह परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के दौरान 10 परीक्षा केंद्रों पर एरिया अधिकारी, 5 केंद्रों पर जोनल अधिकारी, 3 पर ओएमआर कॉर्डिनेटर लगाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक पेपर कॉर्डिनेटर, एक केंद्र पर्यवेक्षक, एक फील्ड पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *