आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा का शतक, लेकिन टीम हारी:पिम्स मेवाड़ कप में जीसीए ने दिल्ली चैलेंजर्स को हराया, दूसरे मैच में लेकसिटी वॉरियर की जीत

उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान में आयोजित पिम्स मेवाड़ कप में जीसीए ने दिल्ली चैलेंजर्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हरा दिया। इस हार को आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुड़ा की शतकीय पारी भी नहीं बचा पाई। जीसीए की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 242 रन बनाए। इसमें सौरव चौहान ने 26 बॉल में 63, हर्षल ने 20 बॉल में 64 रन का योगदान दिया। रवि बिश्नोई ने पांच बॉल में 18 रन का योगदान दिया। दिल्ली चैलेंजर्स की टीम के प्रशांत भाटी ने तीन, यश चौधरी ने तीन विकेट झटके। उदयपुर के फील्ड क्लब मैदान में चल रही पिम्स मेवाड़ कप सीजन 4 प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में जीसीए ने दिल्ली चैलेंजर्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से परास्त कर दिया। दिल्ली चैलेंजर्स टीम के आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा की शतकीय पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी। जवाब में दिल्ली चैलेंजर्स की टीम ने तेज शुरूआत दी। आईपीएल खिलाड़ी दीपक हुडा ने मात्र 43 बॉल पर छह छक्कों व 14 चौकों की मदद से 102 रन बनाए, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। हर्षल ने तीन विकेट लिए। यह प्रतियोगिता पेसिफिक हास्पिटल, विनय क्रिकेट क्लब व लीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है।
इससे पहले सुबह खेले गए मुकाबले में बालाजी कंस्ट्रक्शन की टीम ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में उदयपुर लेकसिटी वॉरियर की टीम ने महिपाल लोमरोर की आतिशी 17 बॉल में सात छक्कों व दो चौकों की मदद से मात्र 8.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बालाजी कंस्ट्रक्शन की टीम के राहुल खंडेलवाल ने दो विकेट लिए। बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे दर्शक फील्ड क्लब मैदान पर अपने चहेते आईपीएल खिलाडियों को नजदीक से देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ जमा थी। युवाओं में अलग ही जोश देखता बन रहा था। चौकों और छक्कों की बरसात के बीच लगातार हूटिंग भी चलती रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *